मुरादाबाद: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर निगम क्षेत्र में नॉनवेज व मांस की दुकानों को बंद रखने के दिए निर्देश
सावन माह में कावड़ मार्गों पर स्थित नॉनवेज व मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश नगर निगम के द्वारा जारी किए गए हैं,नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जो प्रावधान है उसके तहत जो हमारे श्रद्धालु गण आते हैं, उनको ध्यान में रखते हुए और लगातार शिकायतें मिल रही थी, निगम को, की निगम क्षेत्र में अवैध मांस की दुकान बंद की जाए।