गाज़ीपुर: निशा मौत मामले में गरमी, कटारिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का आरोप- सपा और भीम आर्मी पर भड़काने की साजिश
गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में युवती निशा की मौत का मामला अब सियासी रंग पकड़ता जा रहा है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु ने बड़ा बयान देते हुए विपक्षी दलों और संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। आशुतोष सिंह के मुताबिक 14 और 15 अप्रैल की मध्यरात्रि को गांव की युवती के लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी।...