कुम्भराज: साइबर ठगी से बचने जिले में पुलिस के सेफ क्लिक अभियान के तहत रैली मनदी और सभाओं में गुना पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
Kumbhraj, Guna | Jul 5, 2026 गुना जिले में पुलिस का एसपी के निर्देशन में सेफ क्लिक अभियान 2026, 8 जुलाई तक जारी है। अभियान के 12वे दिन 5 जुलाई को जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने नागरिकों के साथ रैली निकाली मुनादी कराई जन जागरूकता कार्यक्रमों की सभाएं की। लोगों को साइबर अपराध ठगी से बचने के उपाय बताए और किस तरह से मदद ऐसे मामलों में कहां मिल सकती है की जानकारी दी गई।