लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कस्बे स्थित महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता समागम एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।