करेरा: श्योपुरा प्रस्तावित मुक्तिधाम व खेल मैदान का विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया स्थल निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
आज दोपहर करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने ग्राम श्योपुरा में प्रस्तावित मुक्तिधाम एवं खेल मैदान के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार करैरा एवं पटवारी को मौके पर ही भूमि समतलीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।