सहदेई बुजुर्ग: मुरौवतपुर स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि, वातावरण हुआ भक्तिमय
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में माता दुर्गा की कलश स्थापना के साथ प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।गुरुवार को नवरात्रि के प्रथमदिन माता शैलपुत्री की स्वरूप की पूजा की गई। प्रखंड में इस बार माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है।प्रखंड के मुरौवतपुर में एक ऐसा मंदिर जहाँ करीब पाँच सौ साल पुर्व से माता की पूजा किया जा रहा है।