सिरोही: युवक को मकान की छत पर करंट लगा, काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आया
Sirohi, Sirohi | Apr 10, 2026 सिरोही जिले में पालडीएम थाना क्षेत्र के अंदौर गांव में एक श्रमिक को मकान की छत पर काम करते समय 440Kv का करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के तुलिखेत देवला निवासी रामाराम पुत्र गीता राम अंदौर गांव में एक मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था।