शाहजहांपुर: महंगाई के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक की कमर तोड़ दी है। इसी कड़ी में सोमवार को 'उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत)' के बैनर तले व्यापारियों ने लामबंद होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, घरेलू व कमर्शियल गैस पर राहत और