मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर यूजीसी बिल के विरोध में रेणुका नाम की एक महिला हाथ में बैनर और तलवार लेकर प्रदर्शन करने पहुंची। तलवार निकालते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को रोक लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। महिला ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने और 16 जुलाई को जंतर मंतर, नई दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।#newslucknow24 #lucknow #uppolice #police #viral
Sadar, Lucknow | Jul 14, 2026