बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में रिसदा बाईपास पर ट्रक ड्राइवरों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर शराब के लिए पैसे मांगे, 5 गिरफ्तार
बलौदा बाजार में रिसदा बाईपास पर ट्रक ड्राइवरों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और शराब के लिए पैसे मांगने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को मौके से ही पकड़ा पीड़ित ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार रविदास ने बताया कि वह 4 मई को सुबह करीब 5 बजे ओडिशा से सीमेंट फैक्ट्री के लिए सीमेंट लेकर आ