हनुमानगढ़: मक्कासर के ग्रामीणों ने ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी, गग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध खनन का लगाया आरोप
जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर में गग्घर नदी बहाव क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों ने मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रेक्टर ट्रॉलिया रोक ली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी मौजूद रही। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन से गांव के पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।