भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के द्वारा नाईपुरा व सहवाजपुर डोर, गांव में NH-9 के किनारे 81वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि 70 दिन पहले जो पानी के नमूने अधिकारी लेकर गए थे, उन नमूनों की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से गजरौला क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।