सुसुवाही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकली धम्म यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल हुए
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2026 वाराणसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सुसुवाही क्षेत्र में डॉ. भीमराव जन जागरूकता समिति के तत्वाधान में भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जुलूस के रूप में अंबेडकर पार्क, सुसुवाही तक पहुंचे।