बरेली: पत्नी नकदी-जेवर लेकर फरार, सामान मांगने पहुंचे पति पर ससुराल में पिटाई का आरोप; SSP बरेली से न्याय की गुहार
बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर नकदी और जेवर लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है, जहां लाल मोहम्मद नाम के व्यक्ति का कहना है कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2023 को हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से करीब 70 हजार रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई