मुंगेली: कलेक्टर मुंगेली ने नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, फल-होटल संचालकों को डस्टबिन रखने की सख्त हिदायत दी
15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को 9 00बजे स्वच्छ मुंगेली, स्वस्थ मुंगेली के संकल्प को साकार करने की दिशा में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आज मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सफाई के मानकों का जायजा लिया।