शाजापुर: रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर
शाजापुर जिले के सुदरंसी गांव में शनिवार रात जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते के विवाद को लेकर एकही समुदाय के दो पक्षों में झड़्प हो गई। इस घटना में 9 लोगघायल हुए हैं।सुदरंसी और कमलिया खेड़ी के बीच सुनीता बाई की आथाबीघा और विक्रम सिंह की 15 बीघा जमीन है। दोनों के घरभी यहीं पर हैं। दोनों के बीच रास्ते को लेकर एक साल सेविवाद चल रहा था।