मुज़फ्फरनगर: बहन के हत्यारे आमिर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की गोली लगते ही चढ़ा हत्थे, इज्जत की खातिर किया था बहन का कत्ल
मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में बहन अदीबा की हत्या के आरोपी भाई आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने की फिराक में था और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आमिर पर प्रेम संबंधों से नाराज होकर बहन की हत्या का आरोप है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।