धार: सिरसोदा में विधिक साक्षरता शिविर हुआ संपन्न, ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
Dhar, Dhar | May 27, 2025 सिरसोदा में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न, ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।धार जिले की ग्राम पंचायत सिरसोदा में मंगलवार, शाम 6 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सोनी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।