शाजापुर: भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजे के फैसले पर शाजापुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने के फैसले पर गुरुवार दोपहर शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। करीब 12 बजे भाजपा कार्यालय से ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की।