मझगवां: चित्रकूट: आरती के दौरान मंदाकिनी नदी में नाव पलटी, पुलिस ने श्रद्धालुओं को बचाया, रामघाट पर हादसा
चित्रकूट जिले के रामघाट पर मंदाकिनी नदी में शनिवार शाम आरती के दौरान एक नाव पलट गई। नाव में सवार सभी श्रद्धालु नदी में गिर गए, लेकिन पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद, ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवम मिश्रा, रविंद्र राठौर, जंग बहादुर और लल्लू बिन्द ने बिना देर किए नदी मे