बलिया: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को चितबड़ागांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 8, 2026 दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चितबड़ागांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे बसुदेवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरपफ्तार आरोपी का नाम सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसबीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बसुदेवा में खड़ा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।