राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, बंद बॉडी कंटेनर से ₹35 लाख की 291 कार्टन शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Jul 12, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद बॉडी कंटेनर से 291 कार्टन चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप जिरकपुर (पंजाब) से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी।बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹35 लाख आंकी है।आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है।