बांका: मेहरपुरडीह गांव में चोरों ने एक घर से 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी की
Banka, Banka | Apr 12, 2026 मेहरपुरडीह गांव में चोरों ने देवेंद्र प्रसाद सिंह के घर से 10 लाख की ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली। घटना को जिस वक्त चोरों ने अंजाम दिया देवेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी वंदना सिंह और पुत्री प्रेरणा सिंह घर में सोई थी। जिसे चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी रविवार की दोपहर 12:00 बजे गांव पहुंचकर जांच की।