रेवाड़ी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने गुरुवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं वोकेशनल कॉउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में फिलहाल 8 रोगी हैं।