जगदीशपुर: बाथ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टीकरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी, पति मुनेश्वर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।