मंझनपुर: रात के अंधेरे में हुआ बड़ा हादसा, बाजापुर नहर में गिरा ई-रिक्शा, महिला और बच्चों समेत आधा दर्जन घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजापुर नहर में एक बड़ा हादसा हो गया। अंधेरे के कारण अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा, जिससे उसमें सवार महिला, बच्चे और युवक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया है।