दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने लापता किशोरी को 24 घंटे के अंदर बरामद किया
Daniawan, Patna | Apr 18, 2026 शाहजहांपुर पुलिस ने लापता किशोरी को बरामद कर लिया है। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी फॉर्म भरने के लिए दनियावां बाजार गयी लेकिन घर नहीं लौटी। परिजन ने लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मानवीय सूत्रों के आधार पर किशोरी की बरामदगी के लिए दविश बढ़ाया तो किशोरी खुद थाना पहुंच गयी। किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाना है।