पत्थलगांव: गाला में तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत पत्थलगांव। इन्द्रानगर गाला निवासी रामकुमार यादव (35 वर्ष) की घर के समीप स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।