मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित एन कोर्ड की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने एवं इसके सेवन के विरुद्ध लगातार छापामारी करें एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। जिला के बॉर्डर एरिया खासकर रक्सौल,आदापुर, घोड़ासहन,ढाका के क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएं।