गायघाट: जांता डीह गांव में पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त का किया कुर्की जब्त, घर के सभी सामान उठाकर ले गई थाने
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता डीह गांव में पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त का कुर्की जब्त किया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे में दलबल के साथ पहुंचे पुलिस कुर्की जब्त के दौरान घर के सभी सामान समेत दरवाजा खिड़की आदि सामान उठाकर थाने ले गई।