सिद्धमुख: गांव किशनपुरा में बंद मकान के दरवाजे को काटकर और तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी करने का आरोप, मामला दर्ज
किशनपुरा में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर जेवरात ओर नगद राशि चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मकान के दरवाजे को काटकर घटना को अंजाम दिया है। किशनपुरा निवासी 76 वर्षीय पुखराज कंवर पत्नी स्व. कल्याण सिंह ने बताया कि वह सीकर पोते के पास गई थी, पिछे से 06 अप्रेल रात्रि 01 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दरवाजे को काटकर और तोडक़र जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये।