मढ़ौरा: पियरपुरवां के आशा कर्मी की असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजित
Marhaura, Saran | Jun 10, 2026 प्रखंड के पियरपुरवां निवासी एक आशा कर्मी के असामयिक निधन के बाद मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में सभी आशा कर्मियों के साथ एक शोकसभा का आयोजन बीसीएम आलोक कुमार के अध्यक्षता में किया गया। इस संबंध में बीसीएम ने बुधवार की दोपहर एक बजे कहा कि आशा कर्मी किरण पाण्डेय के कैंसर रोग के कारण निधन हो गया।