पलामू जिले हैदरनगर क्षेत्र में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक सह अस्पताल में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मृत युवक के शव का 20 घंटे बाद रविवार दोपहर 1 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर जहां कार्रवाई की मांग की, वहीं मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।