मुज़फ्फरनगर: ब्रिटिश हुकूमत के समय बनी जिला कारागार स्थित मस्जिद में आस-पास रहने वाले लोगो को सुरक्षा के दृष्टिगत नमाज पढ़ने पर रोक
जिला कारागार के आस-पास रहने वाले कुछ लोगों का आरोप है कि उन्हें जेल परिसर की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एंट्री देने से सुरक्षाकर्मी इनकार कर रहे हैं। इसी जानकारी को लेकर जब जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से केवल बाहरी लोगों को जेल परिसर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।