मुज़फ्फरनगर: कस्बा चरथावल स्थित CHC पहुंचे अपर निदेशक सहारनपुर मंडल ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कस्बा चरथावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, मरीजो के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में कर्मचारियो से जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दुरुस्त व्यवस्था, मरीज का बेहतर उपचार सहित ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।