मुज़फ्फरनगर: रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित
जनपद में शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों सहित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी ने देश के विभाजन त्रासदी के दौरान जान देने वालों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।