मुरहू: खूंटी के दानी पथ में बरसात के दिनों में जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Murhu, Khunti | Jun 26, 2025 खूंटी के दानी पथ में बरसात के दिनों में जल जमाव से लोगों को काफी परेशानियां होती है । सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है । उक्त पथ से स्कूली बच्चे आना-जाना करते हैं । सड़क की खराब स्थिति से बच्चों को आवागमन करने में परेशानी होती है । इस संबंध में नगर प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पथ का निर्माण करा लिया जाएगा ।