सहारनपुर: मवीकलां में हेलिकॉप्टर से निकली शाही बारात, सपा विधायक आशु मलिक बने बाराती, क्षेत्रभर में चर्चा, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर में शनिवार को एक अनोखी बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। समाजवादी पार्टी नेता अब्दुल गफूर के भतीजे एडवोकेट रिजवान मलिक की बारात हेलिकॉप्टर से रवाना हुई। इस शाही अंदाज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बारात मावी कला से बेहट रोड स्थित मुल्लानगर राजपुर गांव के लिए निकली।