सैदपुर: तीखी धूप के बाद गिरने लगे ओले, तेज आंधी-बारिश से बिजली विभाग को हुआ भारी नुकसान, 30 पोल गिरे
उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम अचानक मौसम ने जबरदस्त करवट ली। तेज चक्रवाती आँधी के साथ तूफानी बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि देर शाम तापमान में जबरदस्त गिरावट और मौसम बेहद सुहावना हो जाने से लोगों को चिपचिपी उमसभरी गर्मी से अच्छी खासी राहत मिल गई। पोल और तार टूटने से गुरुवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित है।