सीतापुर: खैराबाद में 100 बीघा जमीन पर किया गया था कब्जा, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त, जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपए बताई गई
खैराबाद में 100 बीघा जमीन पर लंबे समय से लोगों के द्वारा कब्जा किया गया था जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्जा खाली करने को लेकर नोटिस भी भेजा था। कब्जा नहीं खाली किया गया जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 100 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया और नगर पालिका के हैंडोवर किया गया एसडीएम सदर ने जमीन की कीमत 100 करोड बताई है