बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
चिड़ियावासा मे गुरुवार सुबह 10से शाम 5 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन सरपंच दीपक डोंडियार की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। शिविर की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी विनय व्यास द्वारा दी गई। शिविर का तहसीलदार हरिनारायण शर्मा,तलवाड़ा विकास अधिकारी मनोज दोसी ,द्वारा अवलोकन कर शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली गई। इस मौके पर सभी विभागों के कर्मचारीयों ने भाग लिया।