पूरनपुर: स्टेशन चौराहे पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई
पूरनपुर द वर्डेंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्टेशन चौराहा, प्रसाद टाकीज के पास, कोतवाली रोड सहित नगर के कई मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण को लेकर जागरूक किया और अभियान वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण करने की अपील की। बच्चों ने अत्यंत जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया।