गुना नगर: सीएमओ ने वार्ड 4,14, 21 में एबीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बाजार में अतिक्रमण गंदगी पर बड़े पैमाने पर की चालानी कार्यवाही
गुना नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने 8 जुलाई को शहर के वार्ड 4,14, 21 में पशु जन्म नियंत्रण केंद्र एबीसी का निरीक्षण किया। कुत्तों की नसबंदी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सदर बाजार हाट रोड में दुकानों का सड़क पर अतिक्रमण गंदगी पर चालानी कार्यवाही की। हाट रोड़ डिवाइडरों में गंदगी होने पर वार्ड 4 के मेट का तीन दिन का वेतन काटने आदेश दिए हैं।