परिहार: दिल्ली से किशोर लापता, परिजनों ने खोज में मदद की गुहार लगाई
दिल्ली के नूरे इलाही इलाके से एक 16-17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी पंचायत निवासी शेख नूरुल जमा उर्फ गोपी 24 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपने कमरे से चांदनी चौक मार्केट जाने के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताया