रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Raebareli, Raebareli | May 14, 2026
14 मई बृहस्पतिवार शाम 4बजे कोतवाली नगर पुलिस ने एक धोखाधड़ी करने की आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी प्राप्त हुई कि व्यक्ति फ्लैट दिलाने के नाम पर नकली कागजात व दस्तावेज तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी कर रहा था। जिसकी शिकायत कोतवाली नगर निवासी व्यक्ति के द्वारा विगत दिनो की गई। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त दोषी पाया गया।