सरधना: विकलांग महिला का नहीं बन रहा विकलांग प्रमाण पत्र। महिला ने तहसीलदार से लगाई गुहार। मोहल्ला भटवाड़ा का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटवाड़ा निवासी एक पैर से विकलांग महिला विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दिव्यांग कार्यालय के चक्कर काट रही है। आरोप हे की शत प्रतिशत विकलांग होने के बाद भी उसका प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा । महिला ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाए जाने की मांग की है।