हुसैनाबाद: ड्यूटी के दौरान सफाई सुपरवाइजर की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में किया गया रेफर
हुसैनाबाद,नगर पंचायत हुसैनाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब सफाई सुपरवाइजर अवधेश कुमार राम की गुरुवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी स्थिति बिगड़ते ही कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत को गंभीर