उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई शुरू
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। जानकारी के अनुसार झमाझम बारिश से खेत-खलिहानों में पानी भर गया है। खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। किसान अपने खेतों की ओर हल-बैल और ट्रैक्टर लेकर निकल पड़े। रविवार को अपराह्न करीब 5 बजे खेतों में ट्रैक्टर के माध्यम से खेत जुताई हो रही थी।