हमीरपुर: सुमेरपुर में उपनिदेशक मंडी के समक्ष व्यापार संघ ने उठाया अवैध खरीद का मुद्दा
बुधवार को नवीन गल्ला मंडी के निरीक्षण को आए उप निदेशक के समक्ष गल्ला तिलहन व्यापार संघ ने पारा रैपुरा एवं पंधरी में बगैर लाइसेंस के हो रही खरीद का मुद्दा जोरशोर से उठाया। इसके अलावा संघ ने मंडी की ध्वस्त सड़कों की मरम्मत, टूटी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने, नया गोदाम बनाने तथा किसानों के लिए मंडी के अंदर कैंटीन खोले जाने की मांग रखी है। उपनिदेशक ने संघ को समस