दमोह: रनेह थाने की पुलिस हिरासत से झोलाछाप डॉक्टर फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित; एसपी आनंद कलादगी ने टीआई-एएसआई को नोटिस जारी
Damoh, Damoh | Jul 9, 2026 दमोह के रनेह थाना पुलिस की हिरासत से झोलाछाप डॉक्टर लीलाधर चौधरी मंगलवार तड़के फरार हो गया। दो माह पहले कथित गलत इलाज से नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद एसपी आनंद कलादगी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि थाना प्रभारी और विवेचक एएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइन हाजिर किया है।